टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया की जीत के लिए उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने हवन में आहुति देकर जीत की कामना की। विराट कोहली की मांग की गई कि वह फिर अपनी विराट पारी खेलेंगे। चंदौसी की फड़ियाई बाजार स्थित नरेश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर बुधवार को उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए हवन-पूजन कर जीत की कामना की।
नगराध्यक्ष सागर गुप्ता ने कहा कि अब तक भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। जिससे भारत की दावेदारी विश्व कप के लिए मजबूत बनी हुई है। युवा व्यापारियों को पूरा भरोसा है कि विराट कोहली अपनी विराट बल्लेबाजी से भारत को विश्व कप दिलाकर रहेंगे।
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे विश्व में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। उनकी नेतृत्व में भारत ने काफी मैच जीते है। उनकी कप्तानी में भारत इस बार भी टी-20 विश्व कप में जीत कर फिर इतिहास रचेगा। हवन करने वालो में नरेश अग्रवाल, राजीव हाजी, इरफान खान, बब्बू जानी, अमित गुप्ता, रिषी साहनी, उमेंश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमर अग्रवाल, विक्की राईन, मुकुल अग्रवाल, गौरव ठाकुर, राजीव कुमार, संजय कागजी, दीपक वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, प्रियांशु अग्रवाल ने भाग लिया।