फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महाविद्यालय में प्रवेश के लिए कार्यशाला दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय में प्रवेश समिति की बैठक में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सत्र 2025-26 के सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में होंगे। सोमवार को हुई बैठक में प्राचार्य का कहना था कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रथम बार प्रवेश होने के कारण महाविद्यालय में दो जून को सुबह 10 बजे इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला की जाएगी। इसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश की पूरी जानकारी साझा की जाएगी। वहीं, पोर्टल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में प्रवेश नि:शुल्क होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें