फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दरगाह को शिफ्ट करने के कार्य में तेजी, दूसरे हिस्से में भी लगाए जैक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर में बहजोई मार्ग पर स्थित दरगाह के दूसरे हिस्से में भी सोमवार को जैक लगा दिए गए हैं। बहजोई मार्ग से करीब 30 फीट अंदर यह दरगाह शिफ्ट की जानी है। जहां शिफ्ट की जानी है। टीम ने वहां भी काम शुरू करा दिया है। रुड़की से आई इंजीनियरों की टीम ने बताया कि एक सप्ताह में दरगाह को सुरक्षित शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल दरगाह के दो हिस्से में जैक लगा दिए गए हैं। दो हिस्से में भी जैक लगाए जाएंगे। उसके बाद दरगाह को पूरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि 20 फीट चौड़ी और 25 फीट लंबी इस दरगाह के उत्तरी दिशा और पूर्वी दिशा में जैक लगा दिए हैं। अभी पश्चिम और दक्षिण दिशा में खुदाई कराकर जैक लगाने का काम किया जाएगा। इसके बाद सुरक्षित उठाकर रखा जाएगा। दरगाह की देखभाल करने वाले लोगों ने बताया कि यह दरगाह दशकों पुरानी है।
उनके बुजुर्गों ने भी इसी स्थान पर दरगाह को देखा है। बड़ी संख्या में लोग इस दरगाह पर जियारत के लिए आते हैं। इसलिए चंदा एकत्र कर इस दरगाह को मदरसे के परिसर में शिफ्ट कराया जा रहा है। मस्जिद को शिफ्ट नहीं कराया गया है। उसको कमेटी ने मजदूर लगाकर ध्वस्त करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें