फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
संभल में चंदौसी मार्ग पर नूरियो सराय में सड़क के गड्ढे भरते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी ने संभल जिले में सड़कों में बने गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया है। इस कार्य की शुरुआत चंदौसी मार्ग पर नूरियो सराय से हुई है। जहां कर्मचारी गड्ढे भरने के काम में जुटे हैं। सड़कों के गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी का कहना है कि एक महीने में गड्ढे भरने का काम पूरा करा लिया जाएगा। संभल जिले में कई मार्गों पर सड़क में गड्ढे बने हैं। संभल से चंदौसी मार्ग, मुरादाबाद मार्ग, गवां मार्ग और बहजोई मार्ग पर सड़क में गड्ढे हैं। इस वजह से लोगों को बाइक और कारों आदि वाहनों से सफर करने में समस्या होती है। हादसे का अंदेशा भी रहता है। सड़कों के गड्ढे भरवाने का प्लान पीडब्ल्यूडी ने पूर्व में ही बना लिया था लेकिन बरसात के कारण काम शुरू नहीं कराया गया था। अब बरसात का समय समाप्त होने पर पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरवाने की शुरुआत करा दी है।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि पूरे जिले में जहां भी सड़कों में गड्ढे बने हैं, उन्हें भरवाने का काम किया जाएगा। गड्ढे भरे जाने की शुरुआत चंदौसी मार्ग से करा दी है। एक महीने में गड्ढे भरने काम काम पूरा करा लिया जाएगा। बताते चलें कि सड़कों के गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अभी तक गड्ढा सामने आने पर वाहन में अचानक ब्रेक लगाने पड़ते थे, जिससे हादसा होने का अंदेशा भी रहता था। जब सड़कों के गड्ढे भर जाएंगे तो वाहन फर्राटा भर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें