फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए सोत नदी पर बनेंगे चेक डैम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सोत नदी पर चेक डैम बनवाए जाएंगे। नदी में कुछ स्थानों पर जहां बारिश का पानी एकत्र होता है, वहां पर जल संरक्षण के लिए मनरेगा के तहत छोटे-छोटे चेक डैम बनवाए जाएंगे। ताकि बारिश का पानी बर्बाद न हो। साथ ही आसपास के किसानों को सिंचाईं के लिए पानी मिल सके।
विज्ञापन

यह जानकारी उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि नदी में अभी बारिश के बाद भी इतना प्रवाह नहीं होता है कि पूरी नदी में पानी रहे। कुछ स्थानों पर ही बारिश का पानी एकत्र हो रहा है। लेकिन नदी की जमीन और उसके पानी का लोक हित में उपयोग किया जाना है। अवैध कब्जे हटने हैं। इसलिए चेक डैम बनवाने पर विचार विमर्श चल रहा है।
खंड विकास अधिकारी और सिंचाईं विभाग के माध्यम से उन स्थानों का चयन किया जाएगा जहां पर चेक डैम बनवाए जा सकते हैं। सिंचाईं और जल संरक्षण के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी ताकि जल एवं नदी संरक्षण की मुहिम आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस संबंध में बैठक होगी। इस बैठक में अवैध कब्जे हटाए जाने के बाद खाली हुई नदी की जमीन को संरक्षित करने और उस पर अवैध कब्जे न होने देने के विषय में भी विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें