फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाईपास पर सड़क सुरक्षा को लेकर काम शुरू, मिलेगी सहूलियत

विज्ञापन
संभल में असमोली बाईपास के मोड़ पर पीडब्ल्यूडी द्वारा भरवाए गए सड़क के गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
संभल। पीडब्ल्यूडी ने संभल में असमोली बाईपास पर सड़क सुरक्षा को लेकर काम शुरू कराया है। रेलिंग लगाने के साथ ही सड़क के गड्ढे भरे गए हैं। काम पूरा होने पर कोहरे के समय में लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। हादसों की रोकथाम भी हो सकेगी।मुरादाबाद मार्ग से असमोली बाईपास की शुरुआत में सड़क में गड्ढे बने थे। करीब 100 मीटर दूरी पर भी बड़ा गड्ढा था। आगे बढ़ने पर कई स्थानों पर संकेतक नहीं थे ओर रेलिंग टूटी होने के साथ ही मार्ग ही घास आ चुकी थी। ऐसे हालात के बीच बाईपास से जाने वाले वाहन सवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं कोहरा आने पर हादसे का अंदेशा बना हुआ था। इस स्थिति को लेकर अब पीडब्ल्यूडी ने बाईपास पर कार्य शुरू कराया है। बाईपास की शुरूआत और आगे की तरफ सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं। रेलिंग को भी सही कराया गया है। घास कटवाने का काम किया है। बाईपास पर अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि बाईपास पर सड़क सुरक्षा को लेकर कार्य शुरू करा दिया है। संकेतक लगाए जाएंगे। सफेद पट्टी का कार्य होना है। कार्य में करीब 22 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें