जिला अस्पताल समेत चार सीएचसी पर अत्याधुनिक एमएनसीयू बनाने का काम शुरू
संभल। जिलाधिकारी ने मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एमएनसीयू वार्ड बनाने की रणनीति बनाई। जिलाधिकारी मनीष बंसल की पहल पर पांच स्थानों पर एमएनसीयू मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट स्थापित करने कार्य शुरू कर दिया गया है। यह यूनिट कंगारू केयर पद्यती पर आधारित है और इसमें नवजात शिशु के कम वजन के होने पर होने वाली मृत्यु की दर में कमी आएगी। जिसमें पवांसा, चंदौसी, गुन्नौर और रजपुरा सीएचसी और जिला अस्पताल में एमएनसीयू वार्ड स्थापित होगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विशेषज्ञों की एक टीम को दिल्ली से बुलवा कर उनके साथ बैठक की। टीम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पतालों का भ्रमण भी किया। यह यूनिट लगभग एक माह में बनकर तैयार हो जाएंगी।