फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निगरानी के लिए नखासा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए अब नखासा थाना क्षेत्र में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका ने बिजली व्यवस्था कराई तो साइबर सॉल्यूशन फर्म ने काम शुरू कराया है। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य पूरा होने के बाद उन्हें सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। पिछले वर्ष 24 नवंबर को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा के बाद प्रशासन ने शहर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया। इसके तहत दो करोड़ रुपये की लागत से शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ अन्य प्रमुख स्थानों पर 224 सीसीटीवी कैमरे लगाने की जिम्मेदार साइबर सॉल्यूशन फर्म को दी गई। कोतवाली क्षेत्र में 146 सीसीटीवी कैमरे लग चुके थे। नखासा थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने से पहले बिजली आपूर्ति व्यवस्था होनी थी।
विज्ञापन

फर्म के हर्षित शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद ने बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कर दी है। इसके बाद नखासा थाना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र में 78 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं।
बताते चलें कि इस क्षेत्र में 78 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। पूर्व में कोतवाली क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें