फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 1.50 करोड़ रुपये से सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू

Wed, 30 Sep 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लोक निर्माण विभाग ने जिले में सड़कों पर हुए गड्ढों को भरवाने का काम मंगलवार से शुरू कराया है। इस कार्य की शुरुआत संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव जनेटा से हुई है। जहां कर्मचारी न सिर्फ गड्ढे भरने के काम में जुटे हैं बल्कि सड़क पर लेयर भी बिछा रहे हैं, ताकि आवागमन सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश का कहना है कि एक महीने में गड्ढे भरने का काम पूरा करा लिया जाएगा। संभल जिले में कई मार्गों की सड़कों पर गड्ढे हैं। संभल से चंदौसी मार्ग, मुरादाबाद मार्ग, गवां मार्ग और बहजोई मार्ग पर सड़क में गड्ढे हैं। इस वजह से लोगों को बाइक और कारों आदि वाहनों से सफर करने में समस्या होती है। हादसे का अंदेशा भी रहता है। सड़कों के गड्ढे भरवाने का योजना पीडब्ल्यूडी ने पूर्व में ही बना लिया था लेकिन बरसात के कारण काम शुरू नहीं कराया गया था। अब बरसात का समय समाप्त होने पर पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरवाने की शुरुआत करा दी है। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव जनेटा और संभल-गवां मार्ग पर खिरनी में काम की शुरुआत करा दी गई है। एक्सईएन ने बताया कि पूरे जिले में जहां भी सड़कों में गड्ढे बने हैं, उन्हें भरवाने का काम किया जाएगा। सड़कों के गड्ढे भर जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अभी तक गड्ढा सामने आने पर वाहन में अचानक ब्रेक लगाने पड़ते थे, जिससे हादसा होने का अंदेशा भी रहता था। जब सड़कों के गड्ढे भर जाएंगे तो वाहन फर्राटा भर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें