फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लघु स्टॉल मेला लगाकर महिलाओं को किया आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जायंट्स ग्रुप ऑफ वूमेन पावर एवं वूमेन प्राइड ने अपने तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को आजाद रोड के एक मैरिज हॉल में किया। कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए लघु उद्योग स्टॉल मेला लगाया गया। साथ ही, मेहंदी, राखी और नेल आर्ट आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें विजेता रहीं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद दोनों ग्रुप की प्रेसिडेंट शुभा कागजी, अलका मंगल, डॉ. सुधा चौधरी, डॉ. उमेश अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, सुभाष रुस्तगी, डॉ. अनिता अग्रवाल आदि ने डीएम को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में आयोजित मेले में लगे सजावटी वस्तुएं, हस्तशिल्प, हर्बल उत्पाद, राखियां, चूड़ियां, साड़ी-सूट आदि स्टॉल का बारी- बारी से डीएम ने भ्रमण किया।
इस दौरान डीएम ने कहा कि हर स्टॉल में महिलाओं की मेहनत और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली जो वाकई सराहनीय है। कार्यक्रम के समापन पर मेहंदी, राखी और नेल आर्ट जैसी रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नीतू अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. लव कुमार आर्य, अनु रस्तोगी, कृष्ण अवतार, नूतन चौधरी, रंजना शर्मा, नैना अग्रवाल, शुभ्रा अग्रवाल, ,प्रीति अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें