फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Wed, 06 Nov 2024 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। छठ पूजा का मंगलवार से नहाए खाए के साथ आरंभ हो गया। छठ पूजा के आरंभ पर महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा। सात नवंबर को छठ पूजा के साथ तीन दिवसीय पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन

नगर में आजाद रोड पर चर्च के सामने गली में लक्ष्मण ओझा का परिवार रहता है। उनकी पत्नी संगीता ओझा ने बताया कि मंगलवार को नहाए खाए से त्योहार की शुरुआत हो गई है। बुधवार को खरना होगा। बृहस्पतिवार को छठ पूजा का मुख्य आयोजन है। बताया कि संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए उन्होंने व्रत रखा है। खरना भी व्रत रख कर मनाया जाएगा। मिष्ठान का सेवन कर व्रत परायण किया जाएगा। बृहस्पतिवार की शाम आंगन में पानी भर कर सूर्य देव का अर्ध्य दिया जाएगा। सब्जी, फल आदि का पूजन कर भजन कीर्तन किया जाएगा। साथ ही बताया कि सात नवंबर को उनके यहां कई परिवार के लोगों के साथ सामूहिक रुप से पूजा अर्चना कर त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें