फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो अलग-अलग गांव की महिलाओं को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार है। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसई की निवासी राशि ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में अपनी बड़ी बहन कविता के घर आईं थीं। सोमवार सुबह में वह बेड पर लेटी हुई थी, इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। दूसरी ओर, गांव नगलिया कामगार की निवासी विमला को सांप ने पैर में काट लिया। पीड़िता के बेटे ने बताया कि सोमवार को मां खेत पर गईं थीं। इस दौरान पैर सांप के ऊपर पड़ गया। सांप ने पैर की अंगुली में डस लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें