फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलसिंहा में हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसी महिला

Tue, 12 Dec 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की करंट के चपेट में आकर महिला झुलस गई। अफरातफरी का माहौल हो गया। परिजनों ने दो घंटे तक महिला को मिट्टी में दबाया। फिर महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टर ने उपचार के बाद महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंहा में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार सुबह आठ बजे गांव निवासी नूर अहमद की पत्नी नदीमा खातून घर की छत पर बैठकर बर्तन साफ कर रही थी। जैसे ही नदीमा खातून उठी तो बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से नदीमा खातून बुरी तरह झुलस गई।

उसकी चीख निकलने पर परिजन भी पहुंच गए। आननफानन में नदीमा खातून को उठाया। अफरातफरी का माहौल हो गया। चूंकि नदीमा खातून अर्र्धबेहोशी की हालत में थी। इसलिए उसे मिट्टी में दबा दिया गया। हालत ठीक नहीं होने पर परिजन नदीमा खातून को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डाक्टर ने उपचार शुरु किया। बाद में महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जानकारी मिली है कि गांव फुलसिंहा में महिला ने बाल्टी से पानी सड़क की तरफ फेंका तो हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। सर्किट बनने पर करंट ने महिला को चपेट में ले लिया जिससे महिला झुलस गई।
विज्ञापन

अमर पाल सिंह, एसडीओ देहात विद्युत वितरण खंड संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें