फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के संभल-गंवा मार्ग स्थित गांव मोती नगर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी राजेंद्र अपनी दादी चंद्रवती (65) के साथ गांव बेनीपुर ईंट भट्टे पर जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार मोती नगर के निकट कोल्ड स्टोर के पास संभल-गवां मार्ग पर पहुंचे तो संभल की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर पीछे बैठीं बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग महिला का पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रेफर कर दिया गया। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि बुजुर्ग महिला के दामाद मलखान सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें