फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिलाओं ने नृत्य कर मचाई धूम, शालिनी बनीं तीज क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वैश्य समाज की ओर से एक होटल में हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया। इसमें शालिनी रस्तोगी तीज क्वीन चुनी गईं। प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार तथा महिला विंग की प्रदेश मंत्री प्रतिभा आर्य आदि ने तीज क्वीन को मुकुट पहनाकर स्वागत किया। हरियाली तीज कार्यक्रम में वैश्य समाज की नगर अध्यक्ष शालिनी रस्तोगी को तीज क्वीन घोषित किया गया। कार्यक्रम में हाऊजी गेम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य कार्यक्रम हुए। जिनमें ज्योति गुप्ता, सुमन शर्मा, रूपाली गुप्ता, वंदना गुप्ता, आशा गुप्ता, नीलम वार्ष्णेय, दीपा वार्ष्णेय, बबीता भारद्वाज, नेहा बंसल, शोभा गर्ग, मीनू रस्तोगी, शीतल गुप्ता, सुमन लता शर्मा, शिवानी शर्मा आदि ने हिस्सा लेकर आनंद लिया। वन मिनट गेम भी हुए और सदस्यों को पुरस्कृत किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने महिलाओं को डायरी एवं पुरस्कार भेंट किए। अध्यक्षता नरेंद्र कुमार ने तथा संचालन प्रतिभा आर्य ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें