फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतारों में खड़े रहे भूखे-प्यासे रोजेदार, मगर नहीं टूटा हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अपने मताधिकार करने के लिए रोजेदारों को कई घंटों तक धूप व भीषण गर्मी में खड़ा रहना पड़ा। भूखे-प्यासे कतार में खड़े होने से रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी उनका हौसला नहीं टूटा और मतदान करने के बाद रोजेदार अपने घर वापस लौटे।
विज्ञापन

ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव जनेटा, मई, बर्रई, मोहम्मदपुर काशी, मोहम्मदगंज, अकबरपुर सहित अनेकों गांव में मुस्लिम आबादी काफी संख्या में निवास करती है। गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए सुबह से ही महिला व पुरुषों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मुस्लिम बाहुल्य गांवों में मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे काफी लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आए। अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों के रोजे थे।
रोजेदारों को धूप व भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे कतार में खड़े होने पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर उनका हौसला इसके बाद भी बुलंद नजर आ रहा था। महिला हो या पुरुष या नौजवान सभी ने कतार में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार किया और बारी आने के बाद वोट डालने के बाद वह अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रत्याशियों के बस्तों पर नहीं हुआ मास्क का प्रयोग
चंदौसी। ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव मौलागढ़ के मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए बस्तों पर कई लोग बिना मास्क के बैठे नजर आए। उधर से गुजरने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस बात को नजरअंदाज कर दिया। जबकि कोरोना संक्रमण को लेकर शासन ने पहले ही प्रशासन को मतदान के दौरान व प्रत्याशियों के बस्तों पर बैठने वाले लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करवाने के निर्देश दिए थे। मगर इसके बाद भी गुरुवार को पंचायत चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए बस्तों पर कई लोग बिना मास्क के बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें