धनारी (संभल)। गांव भिरावटी निवासी भूरी (37) की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी निवासी रामबहादुर की पत्नी भूरी की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को तीन दिन से बुखार था। बुखार से मौत हुई है। सूचना पर रजपुरा के भगता नगला गांव से मायके वाले भी पहुंच गए। महिला के भाई मोहरपाल ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की बात कही है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।