फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुटैना गिरधारी निवासी हरदेई (22) की पति और ससुरालियों ने पिटाई कर दी। इसमें विवाहिता गंभीर रूप से चोटिल हो गई थी। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। विवाहिता के पति व ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली के गांव अकबरपुर निवासी डम्बर सिंह पुत्र महेंद्र ने बताया कि दो वर्ष पहले बहन हरदेई का विवाह रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुटैना गिरधारी निवासी युवक से किया था। शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल के अन्य लोग लगातार कार की मांग को लेकर मारपीट कर रहे थे। कई बार बहन ने शिकायत की लेकिन समय के साथ सब ठीक होने का भरोसा दे बहन को वहीं रहने के लिए कह दिया था।

बुधवार की सुबह 8.30 बजे दहेज की मांग को लेकर फिर से मारपीट की और रस्सी का फंदा डाल कर गला दबाया गया। इसमें गंभीर चोट लगी। उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां दोपहर साढ़े तीन बजे मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने बताया तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें