फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मायके में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 23 Jun 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के गांव मऊ अस्सु में मायके में रह रही एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 16 वर्ष पहले जनपद बदायूं के चंदौई नगला निवासी लीलाधर प्रजापति अपनी ससुराल गांव मऊ अस्सु में आकर रहने लगे थे। उनकी बेटी रजनी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व थाना धनारी क्षेत्र के नगला चतुर्भानपुर गांव में हुई थी। विवाह के बाद उसके दो बेटे और एक बेटी हुए।
परिजनों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले पारिवारिक कारणों से रजनी मायके में रहने लगी थी। परिवार की ओर से समय-समय पर उसे ससुराल भेजने का प्रयास भी किया गया। कुछ दिन पहले फिर पारिवारिक विवाद के बाद वह मायके लौट आई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रविवार की रात रजनी का शव कमरे में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष बोविंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच सहमति बनने पर ससुराल पक्ष शव को अपने गांव ले गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें