संभल। महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला के पति ने तीन तलाक दिया। इसकी रिपोर्ट नखासा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिंदूपुरा खेड़ा निवासी दरख्शा खानम पुत्री मोहम्मद जफर ने पति व ससुरालियों के खिलाफ मारपीट व तीन तलाक की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि 26 फरवरी को पति व ससुरालियों ने मारपीट की। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए मुरादाबाद के थाना मंडी चौक अंतर्गत मोहल्ला मछली बाजार निवासी पति काशिफ पाशा, अजहर, करम इलाही,, शाहीन परवेज व मुरादाबाद के डॉक्टर्स कालोनी निवासी महजबी व मोहम्मद अमान अयान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।