फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : निजी नर्सिंग होम के बाहर इलाज के लिए तड़पी महिला, रोया बेटा 

Mon, 17 May 2021 01:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

जब अस्पतालकर्मियों ने उसे अस्पताल से बाहर किया तब महिला का ऑक्सीजन का स्तर घट रहा था और उसका बेटा मां की स्थिति देखकर रो रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को तड़पते हुए देखा तो कोरोना के सर्विलांस अधिकारी को फोन किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के नरौली स्थित सरकारी कोरोना अस्पताल में भर्ती महिला को रविवार की रात मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया, लेकिन एबुलेंस चालक उसे संभल के निजी नर्सिंग में छोड़ गया। नर्सिंग होमकर्मियों ने महिला को भर्ती तो तत्काल कर लिया, लेकिन पांच मिनट में ही बाहर कर दिया, क्योंकि महिला को मुरादाबाद के टीएमयू स्थित एल थ्री के लिए रेफर किया गया था। 

विज्ञापन


जब अस्पतालकर्मियों ने उसे अस्पताल से बाहर किया तब महिला का ऑक्सीजन का स्तर घट रहा था और उसका बेटा मां की स्थिति देखकर रो रहा था। आसपास के लोगों ने महिला को तड़पते हुए देखा तो कोरोना के सर्विलांस अधिकारी को फोन किया और करीब एक घंटे तड़पने के बाद महिला को मुरादाबाद टीएमयू के लिए सरकारी एबुंलेंस से रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें