फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मजदूरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। मनरेगा में मजदूरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि गांव के रोजगार सेवक ने 26 अक्तूबर की सुबह उसे बुलाया। फोटो खिंचवाने के बहाने वह उसे गांव से तीन किलोमीटर दूर जंगल ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
महिला के शोर मचाने पर वह जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने 4 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को टिकटा रोड स्थित आर्थल चौराहे से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें