फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, 25 दिन बाद केस दर्ज

Sun, 11 Aug 2024 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना के 25 दिन बाद एएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उसका पति देहरादून में रहकर मजदूरी करता है। 15 जून की रात पड़ोसी युवक घर में घुस आया था और छेड़खानी करने लगा था। शोर मचाने पर आरोप भाग गया। दूसरे दिन आरोपी युवक फिर से घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कहा था कि घटना बताने पर वह बच्चों को जान से मार देगा। इसलिए वह मुकदमा दर्ज कराने से डरती रही। अब आरोप है कि महिला को फिर से धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें