फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: इफ्तारी बना रही महिला की झुलसने से मौत, गम में बदलीं ईद की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अंतिम रोजे पर परिवार के लिए इफ्तारी बना रही जाफरी (50) निवासी ऐंचोड़ा कंबोह बुधवार की शाम गैस चूल्हे पर गिरकर झुलस गई। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की दोपहर में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिवार में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मृतका के बेटे सुहेल ने बताया कि वो ईद के मौके पर अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल से लेने गया था। घर में ईद की तैयारियां चल रही थीं। छोटी बहन सोनिया अंदर रसोई में गैस पर रोटी बना रही थी और पिता इसरार भैसों को पानी पिला रहे थे। मां बाहर इफ्तारी के लिए फल काट रही थीं। इसी दौरान लकड़ी के चूल्हे पर सब्जी का कुकर उठाने गईं तो उसी समय चूल्हे पर गिर गईं। जिससे वह बुरी तरह झुलस गईं। यह देख चचेरे भाई राशिद ने शोर मचाया।
इस पर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वह जल चुकी थीं। आनन फानन उन्हें संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे उनकी मौत हो गई। मृतका के चार बच्चे हैं, इनमें से एक बेटी की शादी हुई है। तीन अभी अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें