फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा लगा महिला की हत्या

सार

गले में फंदा लगा महिला की हत्या कर दी गई।फिलहाल में वह बिसौली के गांव स्थित ननिहाल में रहता है।गुन्नौर पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गले में फंदा लगा महिला की हत्या कर दी गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के कादराबाद गांव निवासी अनीता (40) का विवाह गुन्नौर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी संजीव के साथ चौदह वर्ष पहले हुआ था। करीब आठ साल से संजीव अपनी पत्नी अनीता से अलग रह रहा है। उसने बदायूं जनपद के धोवई गांव निवासी महिला से दूसरी शादी कर ली। फिलहाल में वह बिसौली के गांव स्थित ननिहाल में रहता है। अनीता अपने ससुराल में सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती है। बुधवार की देररात उसका शव घर के बरामदे में चारपाई पर मिला। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। शरीर पर चोट के निशान थे। देररात अनीता के नवजात बेटे के रोने पर सास धर्मवती की आंख खुली तो वह मौके पर पहुंची। उसने अनीता को उठाने का प्रयास किया लेकिन वह चारपाई पर अचेत पड़ी थी। यह देख सास धर्मवती की चीख निकल गई। परिवार के लोग रोने का आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। गुन्नौर पुलिस ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने परिवार के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
गांव रायपुर में महिला की हत्या हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें