फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लिव इन में रहने के बाद छोड़ा महिला युवक के घर पहुंची

Fri, 11 Oct 2024 04:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के घर दूसरे समुदाय की महिला पहुंच गई और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो महिला और उसके प्रेमी को थाने ले जाया गया। जहां दोनों के परिजन भी बुलाए गए।
विज्ञापन

मेरठ निवासी महिला ने बताया कि युवक से कई महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई थी। अब दो महीने से गजरौला में रहकर नौकरी कर रहे हैं और लिव इन में रहते हैं। युवक उसको छोड़कर घर आ गया। इसलिए वह युवक के घर आई है और युवक के साथ ही रहना चाहती है। महिला के परिजनों ने दूसरे समुदाय का युवक होने का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को देर रात तक तैयार नहीं हुई। महिला के परिजनों ने बताया कि सात वर्ष पहले शादी हुई थी। पांच वर्ष का बेटा है। पति को छोड़ दिया है।
अब काफी दिनों से नौकरी कर रही थी। वहीं युवक इस मामले को लेकर कुछ बोल नहीं रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक और महिला के परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें