फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान आशिकी: पति व दो बच्चों को छोड़कर आशिक से मिलने गुजरात से चंदौसी पहुंची महिला, दोनों हैं 'निशब्द'

Sun, 23 Apr 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी

सार

चंदौसी के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 35 वर्षीय युवक गूंगा और अविवाहित है। सोशल मीडिया पर उसका संपर्क गुजरात के शहर जामनगर निवासी महिला (45) से हो गया है। महिला भी गूंगी है।
विज्ञापन
युवक और महिला दोनों गूंगे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद गुजरात की महिला को चंदौसी के युवक से प्यार हो गया है। महिला और युवक दोनों गूंगे हैं। महिला अपने पति व दो बच्चों को छोड़कर युवक से मिलने रविवार को चंदौसी स्टेशन पहुंच गई। महिला ने युवक को वीडियो कॉल की। पता चलने पर युवक के पिता ने उसे घर में ही रोक दिया और खुद स्टेशन जाकर महिला को समझाया। महिला के न मानने पर पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला शक्तिनगर निवासी 35 वर्षीय युवक गूंगा और अविवाहित है। सोशल मीडिया पर उसका संपर्क गुजरात के शहर जामनगर निवासी महिला (45) से हो गया है। महिला भी गूंगी है। फोन पर चैटिंग व वीडियो कॉल पर इशारों में बात हो गई और दोनों में प्यार हो गया। 

महिला के दो बच्चे हैं और पति भी गूंगा हैं। महिला चंदौसी के युवक से मिलने के लिए घर से निकल पड़ी। रविवार की सुबह ट्रेन से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां से महिला ने युवक को वीडियो कॉल की। युवक महिला से मिलने के लिए घर से निकला तो उसके पिता ने देख लिया। उससे जाने का कारण पूछा। उसने महिला की वीडियो कॉल दिखाई। इसके बाद पिता ने युवक को घर पर ही रोक दिया और खुद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। 

उन्होंने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने महिला को सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला के मोबाइल के जरिये उसके जेठ से संपर्क किया और उसके चंदौसी में होने की जानकारी दी। महिला के परिजन गुजरात से चंदौसी उसे लेने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

गुजरात की महिला युवक से मिलने के लिए चंदौसी आई है। महिला व युवक दोनों गूंगे हैं। महिला के जेठ से संपर्क हो गया है। वह उसे लेने के लिए आ रहे हैं। -केएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें