फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत, लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-गंवा मार्ग पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में महिला आलम जहां (32) की मौत हो गई। उनकी बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने करीब 25 मिनट तक सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन

गांव सौंधन निवासी यासीन अपनी पत्नी आलम जहां के साथ संभल जा रहे थे। वे अपने चचेरे भाई की पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे थे। गांव रायपुर के निकट गंवा की तरफ से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी आलम जहां नीचे गिर गईं।
उनका सिर डंपर के पहिये के नीचे आ गया। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने बाद में उसे पकड़ लिया। मृतक के पति यासीन को भी इस दुर्घटना में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद आलम जहां के परिजनों में भारी गुस्सा था। उन्होंने संभल-गंवा मार्ग पर करीब 25 मिनट तक जाम लगाए रखा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही जाम खोला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यासीन ने की थी दूसरी शादी
गांव सौंधन निवासी यासीन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आलम जहां उसकी दूसरी पत्नी थीं। यासीन की पहली पत्नी फूल जहां की मृत्यु हो गई थी, जिससे उसके चार बच्चे थे। उन चार बच्चों में से एक बच्चे की भी पहले मृत्यु हो चुकी थी। लगभग ढाई वर्ष पहले यासीन ने आलम जहां से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें