बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गवां-बबराला रोड पर राममूर्ति पत्नी मल्लू सिंह निवासी खरसफा, थाना कैला देवी नूरपुर तिराहे के पास बाइक से ब्रेकर पर छिटक कर गई। महिला को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया दिया। जहां चिकित्सक ने महिला की स्थिति गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक राममूर्ति की ससुराल भमोरी पट्टी में है। महिला का कोई भाई नहीं होने के कारण वह अपने मायके में रहने लगी। महिला की एक बेटी व दो बेटा है, तीनों की शादी हो गयी है। मृतक महिला बुधवार को अपने परिवार के भाई वीरपाल के साथ में दवा लेने के लिए अलीगढ़ के गांव हरदोई गई थी वापस आते समय गयी थी। जहां से वापस आते समय गवां बबराला मार्ग पर नूरपुर तिराहे के निकट ब्रेकर पर छिटक कर गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे राजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला ने उत्तर के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।