संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजनों ने सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चांए हो रहीं हैं। एक गांव निवासी व्यक्ति की 45 वर्षीय पत्नी की तबियत खराब हुई थी। परिजन आनन फानन में सैदनगली स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। चर्चा यह है कि महिला स्वस्थ थी और अचानक अस्पताल में भर्ती कराई गई और फिर उसके बाद मौत हो गई। इसे संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया गया।