जुनावई। धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गृह क्लेश के चलते महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। एक गांव में बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मौत गृह क्लेश के चलते हुई है। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। घटना से मृतक महिला के पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था।