फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 12 Aug 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी मोनी (27) की शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा है।
विज्ञापन

काशीपुर के मोहल्ला कोटा टाल निवासी मोनी पाल की शादी 2016 चंदौसी की प्रेमनगर कॉलोनी निवासी पंकज पाल के साथ हुई थी। 11 दिन पहले मोनी ने बेटी को जन्म दिया था। शनिवार की देर रात मोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई माेनू ने बताया कि ससुराल में आए दिन मोनी से मारपीट होती थी। पड़ोसियों से उसकी मौत की सूचना मिली। देर रात मायके वाले चंदौसी आए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। परिजनाें के अनुसार मोनी ने 11 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई है। जिसमें सबसे बड़ा बेटा हर्षित पांच साल का है, जबकि दूसरे नंबर की बेटी पीहू तीन साल की है। प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें