फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में चार बीघा जमीन का सौदा करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने किसी कार्रवाई से इनकार करने के बाद लौट आई।
विज्ञापन

चंदौसी से सटे मौलागढ़ के मजरा मोअज्जमपुर की मड़ैया निवासी राजाराम की साठ साल की पत्नी रानी देवी ने चार महीने पहले अपनी चार बीघा जमीन का 14 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से विक्रय का सौदा कर लिया था।
बताते हैं कि उनके पास साढ़े अट्ठारह लाख रुपये आ भी चुके थे। बताते है कि महिला की सुबह आठ बजे अचानक मौत हो गई। मोहल्ले में कानाफूसी होने लगी। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घटना की जानकारी ली लेकिन मृतका के बेटे प्रेम किशोर ने बताया कि उसकी मां की शुगर अधिक बढ़ गई थी, कई डाक्टरों को भी दिखाया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया था। इसलिए शव को कब्जे में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें