फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से मौत महिला की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली विकासखंड क्षेत्र के गांव रचैटा में महिला की बुखार से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इसलिए परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया। जहां, उसकी मौत हो गई। थाना बनियाठेर के गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी सोमवती (55) अपनी बेटी रजनी के घर कई दिनों से आई हुई थी। इस दौरान उसे बुखार आ रहा था। बेटी और दामाद बाबू राम ने गांव के निजी चिकित्सक से उपचार कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। गुरुवार को रात तबीयत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए लेकर दौड़े। चिकित्सक ने उपचार किया और घर भेज दिया। रात को महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। महिला के परिजनों का कहना है कि बुखार से मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर गांव में डेंगू बुखार से मौत होने की चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें