फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैली पतरासी में डेंगू से महिला की मौत, बेहटा जयसिंह में बुखार से महिला ने तोड़ा दम

Wed, 01 Nov 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैली पतरासी में डेंगू से महिला की मौत
विज्ञापन

सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कैली पतरासी निवास माया देवी (52) पत्नी धर्मपाल की मंगलवार की सुबह डेंगू से मौत हो गई। जबकि बेहटा जयसिंह गांव निवासी प्रीति (45) पत्नी अरुण प्रताप सिंह ने बुखार से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कैली पतरासी निवासी माया देवी को चार दिन पहले बुखार आने पर परिजनों ने उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद से डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि बेहटा जयसिंह निवासी प्रीति को 26 अक्तूबर को बुखार आने पर परिजनाें ने बहजोई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर सोमवार की शाम डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह प्रीति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें