फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ मार्ग पर हादसे में साइकिल सवार महिला की मौत

Mon, 12 Mar 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
दुर्घटना में महिला की मौत के बाद जारई गांव में जाम लगाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी-कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग पर खेत पर जा रहे साइकिल सवार दंपती को महिंद्रा  पिकअप  ने टक्कर मार दी और खाई में जाकर पलट गई। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मैटाडोर सवार दो महिलाएं घायल हो हुई हैं। पति व एक महिला को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। कोतवाली के ग्राम असालतपुर जारई निवासी प्रेमपाल पुत्र नत्थू सिंह रविवार को अपनी पत्नी नन्ही (35) के साथ साइकिल से खेत पर जा रहा था।

प्रेमपाल अपराह्नन तीन बजे चंदौसी-कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग स्थित जैन साहब के भट्ठे के पास पहुंचा तो कुढ़ फतेहगढ की ओर से तेजगति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने साइकिल में टक्कर मार दी और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। टक्कर लगने से साइकिल सवार नन्हीं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमपाल तथा पिकअप में सवार वीरबाला पत्नी विजय कुमार तथा धारादेवी पत्नी सोमपाल सिंह यादव निवासी गणेश कालोनी चंदौसी गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद से पिकअप चालक फरार हो गया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमपाल व धारादेवी को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इधर आक्रोशित भीड़ ने चंदौसी कुढ़ फतेहगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह व पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक के परिवार को आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला। जाम लगने से सड़क के दोनो ओर लंबी लाइनें लग गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर नन्हीं का शव पोस्टमार्टम को भेजा हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें