फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Thu, 22 Mar 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बिलकीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर बराही मोड़ के निकट मजार से वापस आ रही महिला को दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी बिलकीस (55) बुधवार की सुबह दादा मखदूम साहब की मजार पर दुआ मांगने के लिए गई थी। कुछ देर बाद महिला वापस पैदल घर को लौटने लगी। जैसे ही वह संभल-मुरादाबाद मार्ग बराही मोड़ के निकट पहुंची तो बराही की ओर से आ रहे तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने कुचल दिया।

हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने फोन कर हादसे की सूचना सिरसी चौकी पुलिस को दी। चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक और चालक को रेलवे क्रासिंग के निकट से पकड़ लिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और चालक को पुलिस थाने ले आई। सिरसी चौकी के प्रभारी अजय कसाना का कहना है कि नखासा थाना क्षेत्र के गांव रजाकपुर निवासी ट्रक चालक कुलदीप पुत्र राधेश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें