फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला की मौत, पति ने मायके वालों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। गांव मल्हपुर भवानी के रहने वाले प्रेमपाल की पुत्री नेमवती (28) की बृहस्पतिवार सुबह मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नेमवती के पति ने मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं, मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का मलेरिया का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

गांव मल्हपुर भवानी निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनकी बेटी नेमवती की शादी वर्ष 2017 में जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव मलखानपुर निवासी ओमवीर से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करते थे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पिता ने बताया कि दो वर्ष से उनकी बेटी अपने मायके में ही रह रही थी। कुछ दिन पहले उसे मलेरिया हो गया। इस वजह से उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस मामले में थाना प्रभारी संदीप राज सिंह ने बताया कि नेमवती के पति ओमवीर ने अपनी पत्नी की मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम का करवाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें