संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर कलां में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमार थीं। उपचार के दौरान ही मौत हो गई। परिजनों ने पहले हंगामा किया लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।संवाद