चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथल में मंगलवार सुबह 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पेट में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कैथल में मंगलवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। हालांकि मौके पर परिजनों ने बीमारी के कारण मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस आवश्यक जानकारी जुटाकर लौट गई।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को महिला का व्रत था। रात करीब आठ बजे अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई।
कोतवाल संत कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने महिला की मौत बीमारी के कारण होना बताया और किसी प्रकार की कार्रवाई या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।