फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 14 Aug 2024 03:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। कस्बे के झोलाछाप के उपचार से मंगलवार को गांव कैल निवासी पूनम (33) की मौत हो गई। परिजनों ने गलत उपचार का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैल निवासी सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम की कमर में दर्द था। मंगलवार को वह बबराला के रेलवे स्टेशन के पास क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप से पत्नी को दवाई दिलाने के लिए लाया था। आरोप लगाया कि झोलाछाप ने पत्नी का इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान झोलाछाप क्लीनिक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन क्लीनिक के बाहर शव रखकर काफी देरतक हंगामा करते रहे। पूनम अपने पीछे एक माह के बेटे अनमोल को छोड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें