फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस से हुई ग्रामीणों की नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। महिला के साथ गए बच्चे बाल बाल बचे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन ग्रामीण तैयार नहीं हुए। पुलिस से नोंकझोंक हो गई। देर रात तक शव ग्रामीणों ने पुलिस का उठाने नहीं दिया। शुक्रवार की शाम 5. 30 बजे करीब बहजोई के इस्लामनगर रोड पर निजी नलकूप पर करंट की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर उर्फ ईशमपुर निवासी 45 वर्षीय दूधवती पत्नी करन सिंह की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला अपनी सात वर्षीय नातिन मोहिनी के साथ पशुओं के लिए घास लेने आई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान नलकूप के नजदीक करंट ने चपेट में लिया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की नातिन बाल बाल बची। महिला की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश पनप गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा तो ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। देर रात तक महिला का शव गांव में ही मौजूद था। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर सीओ चंदौसी गोपाल सिंह व हयातनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें