फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 06 Aug 2024 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैलादेवी अमावती कुतुबपुर में रोड पार करते समय रोडवेज बस ने गांव निवासी राममूर्ति (55) को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अमावती कुतुबपुर निवासी राधेलाल की पत्नी राममूर्ति सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे गांव रायपुर से दवाई लेकर ई-रिक्शा से घर आ रही थीं। गांव के सामने ई-रिक्शा से उतरकर घर जाने के लिए रोड पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक उन्हें टक्कर मारकर भाग गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कैला देवी राजीव कुमार मलिक का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें