फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ऑपरेशन के बाद महिला की जान गई, ओटी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव उधरनपुर खागी में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के 15 दिन बाद शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद प्रसूता की मौत पर मायके वालों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के ओटी को सील कर दिया है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रभान ने बताया कि उनकी पत्नी भागवती (28) को 25 सितंबर की दोपहर प्रसव पीड़ा हुई थी। उन्हें गांव के ही दिव्या क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। वहां ऑपरेशन से उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। शुक्रवार को अस्पताल संचालक ने घर पर आकर महिला के टांके काटे थे।
शनिवार सुबह भागवती शौच के लिए गईं और शौचालय में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत उसी निजी अस्पताल ले गए। आराम न मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भागवती की मौत की सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी भी कानूनी कार्रवाई से साफ इन्कार कर दिया।
रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि परिजनों के इन्कार के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। महिला अपने पीछे नवजात सहित चार बच्चों को छोड़ गई है। नोडल अधिकारी डॉ. वीरेश यादव ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला की मौत की सूचना पर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। अस्पताल की ओटी को सील कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें