फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। चंदौसी से रहोली होकर भूड बिसौली मार्ग पर बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को चितौरा गांव निवासी बिजेंद्र सिंह यादव अपनी पत्नी जयमंती (47) के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर कर प्रथमा बैंक रहोली जा रहे थे। पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे ट्रैक्टर से उतरकर दोनों पति-पत्नी बैंक की तरफ पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहा बाइक सवार ने महिला जयमंती देवी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन तुरंत चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां से सिटी स्केन किया गया लेकिन वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, बाइक सवार अपनी बाइक को छोड़कर भाग गया। पति विजेंद्र सिंह यादव तथा बेटे अशोक यादव व अजय पाल यादव का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष इलम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, छह लोग घायल
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर थाना क्षेत्र के दबथरा गांव निवासी मनवीर सिंह गुरुवार की रात परिवार के साथ कार में सवार होकर अपनी बहन की ससुराल ढकनगला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने को जा रहे थे। जब वह पतरिया पाठकपुर मार्ग पर नंदपुर गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तो अचानक कार अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें मनवीर सिंह एवं उनके पुत्र सूरजपाल, चंदन सिंह, दामोदर सिंह, उनके पुत्र मनोज, सुरेंद्र सहित छह लोग घायल हो गए। सभी लोगों को रात्रि में ही एंबुंलेंस के माध्यम से जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें सभी को चोटें अधिक आने पर अलीगढ़ रेफर किया गया। सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें