चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बबराला में एक महिला ने फंदे से लटक कर जान दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताया। इसी दौरान कुछ जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों ने समझौता करा दिया। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार की सुबह कस्बा बबराला में एक 32 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी ससुराल वालों ने महिला के मायके वालों को दी। मौके पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने हत्या का अंदेशा जताया। जिम्मेदार लोगों ने आपसी समझौता करा दिया। महिला ने फंदे से लटक कर जान क्यों दी इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके। पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।