फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव विचपुरी में सोमवार देर शाम गृहक्लेश के चलते विवाहिता ममता (20) ने घर के कमरे दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ दीपक तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। गांव विचपुरी के रहने वाले लोकेश की शादी ममता निवासी गांव कन्हौवा से हुई थी। लोकेश के पिता बनवारी दिल्ली में रह कर मजदूरी करते हैं। लोकेश गांव में अपनी पत्नी ममता व मां के साथ रहता है। घर में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार की शाम ममता ने कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर सीओ दीपक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला ने घर में ही फंदा लगा कर आत्महत्या के मामले में सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

दीपक तिवारी, सीओ, गुन्नौर

फोटो
शादी के नौ माह बाद ही विवाहिता ने फंदा लगा कर दे दी जान
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में रविवार देर रात एक विवाहिता ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव मखदुमपुर के रहने वाले मनोज की नौ माह पहले गढि़या निवासी जगवीर की पुत्री शैलेश से विवाह हुआ था। रविवार की रात पारिवारिक कारणों से दुपट्टे का फंदा बनाकर घर में कुंडे से लटक कर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें