फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, साझेदार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर उत्तमा में शनिवार दोपहर एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। धान बेचने को लेकर हुए विवाद में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर साझेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर उत्तमा निवासी प्रेमवती ने आरोप लगाया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने खेत पर गई थी। उसकी भूमि में गांव के ही एक व्यक्ति ने चौथाई पर धान की फसल बोई थी। धान की कटाई चल रही थी। तभी साझेदार मजदूर से धान बेचने के लिए कहने लगा। प्रेमवती ने धान बेचने से मना किया। इस पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
शोर-शराबा होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। किसानों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायल महिला को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर गांव फतेहपुर उत्तमा निवासी कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें