फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ससुर-देवरों ने की महिला से मारपीट

Fri, 13 Nov 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के मिलक बेला गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला और उसके पति को ससुर और देवरों ने कथित तौर पर पीट दिया। पीड़िता ने असमोली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मिलक बेला निवासी प्रीति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके देवर अजय, विकास और ससुर मुनेश वहां आ गए। आरोप है कि आपसी कहासुनी के बाद तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रीति के साथ मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि बीच-बचाव करने आए पति आकाश को भी पीटा गया। इसके बाद प्रीति ने असमोली पुलिस को शिकायतीपत्र दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें