फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी के तीन महीने बाद ही प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

Sat, 13 Jan 2024 03:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शादी के तीन महीने बाद ही महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। महिला ने इसके लिए पुलिस से भी गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि वह पांच वर्ष से युवक से प्रेम करती है। उसकी शादी मर्जी के बिना तीन महीने पहले कर दी। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। दरअसल बृहस्पतिवार की दोपहर महिला प्रेमी मिलने के लिए उसके घर आया था। इस दौरान घर पहुंचे महिला के पति ने पकड़ लिया और महिला के प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के प्रेमी और पति को थाने ले गई। जहां शांतिभंग में चालान किया गया। शुक्रवार को थाने पहुंची महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रही रहना चाहती है। पति के साथ नहीं रहेगी। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति और प्रेमी का शांतिभंग में चालान किया गया था। महिला इसके बाद थाने नहीं आई है। यदि कोई तहरीर देती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें